यूपी सरकार का खेलों पर विशेष ध्यान,खिलाड़ियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश योगी सरकार खिलाड़ियों की सुविधाओं पर तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में खेलों के प्रारूप और स्वरुप में इसके लिए बदलाव भी किये जा रहे है। जिसके चलते सरकार आने वाले 3 महीनों में खेल सेक्टर पर 200 करोड़ रुपए खर्च कर की योजना का मन बना रही है। दरअसल, इस पैसे से सरकार उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष के साथ-साथ प्रदेश में खेल सुविधाओं का विकास करेगी। इसके लिए योगी सरकार ने अपने सभी विभागों को तीन महीनें की योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी खेल विभाग का कहना है कि इसी अप्रैल से जून महीने के बीच में यूपी खेल विकास कोष की स्थापना के लिए 25 करोड़ का बजट पास किया गया है। इससे जुड़ी पॉलिसी तैयार कर सरकार को परमिशन के लिए भेजा जाएगी। इसकी अनुमति मिलने के बाद वित्त विभाग से राय लेते हुए फाइनेंसियल परमिशन दी जाएगी। इस दौरान खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल के उपकरण खरीदने में आसानी होगी। इसके साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को विदेशी ट्रेनर, फिजियोथेरेपिस्ट की भी सेवाएं मिल सकेंगी। सरकार और खेल विभाग का लक्ष्य है कि इन तीन महानों में प्रदेश में खेलों का विकास होगा। इनमें पहले से दी जा रही सुविधाओं में बढ़ोतरी के अलावा कई जिलों में नए निर्माण के लिए 116.72 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया जाना है। इसके तहत विभागीय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के तहत जिम्मेदार संस्था को निर्धारण किया जाएगा। यूपी में प्राइवेट सहभागिता से खेलों उत्थान के निर्माण के लिए भी 50 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।