Lucknow : हार से निराश सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश

आज चुनावी नतीजे आने के बाद भाजपा की जीत के बाद यूपी कानपुर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने दोपहर में विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाह के लिए जैसे ही आग लगाई पुलिस ने तुरंत देखकर उन्हें रोका और अस्पताल ले गए।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने से दुखी होकर यह कदम उठाया है।

एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह ने इस घटना पर बताया है कि कानपुर नगर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू चार बजे करीब विधान भवन के सामने पहुंचा। अचानक उसने अपने ऊपर तेल उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगाई। इसी बीच पुलिस ने देख लिया। आननफानन पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल गई। जहां उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत जलने की बात चिकित्सकों द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कानपुर में सपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *