कानपुर : कानपुर में पनकी थाने की पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन पर सपा नेता सम्राट विकास यादव को हिरासत में लिया है। इस पर सपा और कांग्रेसी नेता भड़क गए और थाने का घेराव किया और हंगामा शुरू कर दिया। अभी सपा नेता के खिलाफ अर्मापुर थाने में आचार संहिता का उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की है साथ ही पनकी थाने के बाहर हंगामा-बवाल के चलते भारी फोर्स तैनात की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही इंडिया गठबंधन के नेता सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और कानपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा सैकड़ों समर्थकों के साथ पनकी थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया साथ ही थाने के बाहर ही धरना दिया है।
सपा नेता गिरफ्तार, MLA की पुलिस को दी खुली चुनौती

