उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के समय हिमस्खलन में लापता निम के प्रशिक्षु पर्वतारोही का शव पूरे एक साल बाद मिला है। शव की पहचान नौसेना में नाविक विनय पंवार के रूप में हुई हैं । एक साल बाद बेटे के शव को देख परिजनों का बुरा हाल हो गया।
शुक्रवार सुबह नाविक विनय का शव प्रशासन व नौसेना के अधिकारी हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित उनके आवास लेकर पहुंचे। यहां पार्थिव शरीर को केवल दस मिनट के लिए रखा गया। खड़खड़ी शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ जवानों ने शहीद को सलामी दी। द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के लिए गया था जो आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। नौसेना में नाविक विनय पंवार व आर्मी मेडिकल कोर में चिकित्सक लेफ्टिनेट कर्नल दीपक वशिष्ट उपस्थित। थे ।

