देहरादून : गौरतलब है कि पिछले सात दिनों से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हुए हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार 7 दिनों से जारी है।इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता देने रेल विकास निगम लिमिटेड की ऑस्ट्रेलिया की कंसल्टेंसी कंपनी के विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंच पहुंचे हैं।
आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ टनल में फंसे श्रमिकों को सही से रेस्क्यू करने के लिए जारी बचाव कार्यों की समीक्षा की है । रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं को देखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल सिलक्यारा पहुंचे हैं।

