देहरादून/बद्रीनाथ : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। और यहां के पहाड़ी इलाकों में हिमपात भी हो रहा है। बदरीनाथ धाम में मार्च के महीने में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ की पहाड़ियों नीलकंठ और नर नारायण पर्वत पर भी बर्फ गिरी है। बद्रीनाथ के साथ-साथ केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भी बर्फ़बारी हुई है। धाम में हिमपात होने के कारण यहां चल रहे निर्माण और विकास कार्यों में रुकावट हो रही है। बद्रीनाथ धाम में हुए बर्फ़बारिसे जहां स्थानीय निवासियों को खासी दिक्कतें हो रही है ,वहीं पर्यटकों के चेहरें खिल उठे है।
वहीं मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। राजधानी में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट भी ज़ारी किया है।
बद्रीनाथ और केदारनाथ में हुई बर्फ़बारी,पर्यटकों के चेहरे ख़िले

