यूपी गाजीपुर में बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा,मौके पर ही मौत

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने की खबर मिली है। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव की चट्टी पर सुबह आठ बजे चाय की दुकान में बेकाबू ट्रक अचानक घुस गया। ट्रक इतनी रफ़्तार में था की मौके पर ही कुचलकर छह लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को जमकर पीटा और खदेड़ा।  
चालक को पुलिस ने ग्रामीणों से बचाकर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया। दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चारों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस घटना की सूचना पाते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। 
दरअसल,आज सुबह करीब 8 बजे अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गया। ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव(50), गोलू यादव(15), वीरेंद्र राम(45), सत्येंद ठाकुर (28) की मौके पर मौत हो गई। 
इसके अलावा इस घटना में गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर परिवार गए। जहां इलाज के दौरान अहरौली निवासी चंद्रमोहन राय (45) और श्याम बिहारी कुशवाहा (35) की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चारों शवों को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग लेकर जाम लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *