देहरादून : प्रदेश की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद हत्याकांड में एसआईटी ने वनंत्रा रिजॉर्ट में पहले ठहर चुके और आगे के लिए बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से बढ़चढ़कर पूछताछ की गई। सभी के बयान दर्ज हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज हुए है। एसआईटी ने दूर दराज के लोगों को पूछताछ और बयान दर्ज करने को बुलाया गया है। वहीं, पुलकित और उसके दोस्तों ने अंकिता की हत्या क्यों की इसकी वजह भी एसआईटी ने खोली है। एडीजी कानून व्यवस्था के अनुसार, हत्याकांड को सिद्ध करने के लिए एसआईटी को पर्याप्त साक्ष्य मिले है।
इनमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अहम भूमिका अदा करेंगे। तीन से चार सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन को पुलिस मुख्यालय का मुख्य प्रवक्ता पद दिया गया है। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों को एसआईअी की अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि हत्या का मकसद सिद्ध करने के लिए एसआईटी ने बहुत साक्ष्य जुटाए हैं। पुलकित ने हत्या के अगले दिन अपना मोबाइल नहर में फेका था और उसकी तलाश जारी है। इसके अलावा रिजॉर्ट में क्या-क्या होता था, इस संबंध में मेहमानों से पूछताछ की गई है। हत्या की रात और उससे पहले रिजॉर्ट में ठहरे लोगों के बयान बहुत ख़ास बताया गया है।

