आज शनिवार को सीएम धामी ने अग्निवीरों को हर क्षेत्र में नौकरी में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। सरकारी के साथ ही निजी कंपनियों में भी अग्निवीरों को प्राथमिकता और नौकरी दी जाएगी। इस बात का आज आश्वासन सीएम धामी ने दिया है, साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना आने वाले समय में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी ,सेना पहले की तरह ही कार्य करती रहेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हमला बोला और कहा कि कुछ लोग नौजवानों को बरगला रहे हैं और कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी कहा जा सकता है। आज शनिवार को आपातकाल की बरसी पर सीएम धामी रुद्रपुर भाजपा जिला कार्यालय में थे जब उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों व उनके परिजनों को सम्मान दिया है।
इस आयोजन में लोकतंत्र के सेनानी सम्मान के दौरान सीएम ने भगवा वस्त्र ओढ़ाकर और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया। है । सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य किया है और देश पर आपातकाल थोपा, आज वही लोग सत्याग्रह की बात कर रहे हैं। आज इस मौके पर सीएम धामी ने भाजपा द्वारा की गई बड़ी योजनाओं को भी स्मरण किया। और साथ ही साथ ही विधवा और वृद्धा पेंशन में उन्होंने धनराशि बढ़ाई है।

