चंडीगढ़ : गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या हुई है जिसके बाद आज सिद्धू का अंतिम संस्कार होने वाला है जिसके चलते पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा। सभी प्रशंसक गांव में जमावड़ा लगाए हुए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बीते दिन सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए मान गया था। आपको बतादें कि मूसेवाला के प्रशंसक भूखे प्यासे गांव में उपस्थित है। फैन्स का बुरा हाल है कि उनका प्रिय गायक अब इस दुनिया से चला गया है। इसके अलावा मूसेवाला के शव के पास उनके माता पिता काफी देर तक बैठे रहे। दोनों एकटक अपने बेटे को भावुक होकर निहारते रहे।
पिता की आंखों से आंसू निकले तो मां ने उन्हें हौसला रखने को कहा और उनके आंसू पोंछे। मूसेवाला की मौत से उनके माता-पिता पूरी तरह टूट गए हैं। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे को दुलार रहे हैं। मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही एक खाली खेत में किया जाएगा। पुलिस जांच में अब तक सामने आया कि मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। गैंगस्टर काला जथेड़ी और काला राना को हिरासत में लिया है। दोनों गैंगस्टरों के बारे में तब खुलासा हुआ जब दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लुटेरे शाहरुख को गिरफ्तार किया था।

