दो जून को बीजेपी के साथ जुड़ेगा ये नाम, कांग्रेस से नाराज़ है नेता 

अहमदाबाद : आज गुजरात के पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ी बात कही है। कार्यक्रम में हार्दिक पटेल ने  कहा कि वह दो जून को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। पटेल ने 18 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देदिया था। राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बता रहे हैं।आपको बतादें कि कांग्रेस से इस्तीफा जब हार्दिक ने दिया था तब आलाकमान पर वो जमकर तीखे तेवर में नज़र आए थे। सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा था। इस पत्र में उन्होंने पार्टी को लेकर कई बातें कही थीं। पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें 11 जुलाई 2020 को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

प्रदेश अध्यक्ष दिलाएंगे शपथ-

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता याग्नेश दवे ने बताया कि हार्दिक पटेल दो जून को पार्टी की सदस्यता लेंगे। वह गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भापा में शामिल होंगे। हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने जैसे फैसले हों, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था। लेकिन, कांग्रेस इसमें केवल बाधा बनने का काम करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *