कंझावाला काण्ड में बड़ा खुलासा,किरण बेदी की प्रतिक्रया भी आई सामने 

पूरे देश को दहला देने वाली दिल्ली में लड़की के साथ हुई वारदात में अब नए नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली के सुल्तानपुरी हादसे के दौरान कार में फंसी अंजलि दर्द से चीखती रही, मगर पांचों दरिंदे गाड़ी चलाते रहे। आरोपियों को पता था कि उन्होंने स्कूटी सवार अंजलि को टक्कर मारी थी। आरोपियों को ये भी पता था कि युवती फंसी थी और उसे गिराने के लिए जानबूझकर दो बार यू-टर्न लिया और उसके गिरते ही फरार हो गए। अंजलि को 13 किमी तक घसीटने वाले आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि स्कूटी में टक्कर मारने के ढाई किमी बाद उन्हें लगा कि कार में कुछ अटका हुआ है।  खिड़की से झांककर देखा तो कार के नीचे बाहर निकला हुआ हाथ मिला। 


वह कार से उतरने लगे तभी उन्होंने कुछ दूरी पर पीसीआर गाड़ी खड़ी देखी, तो भाग निकले। इसके बाद वे कार को घुमाते हुए सुनसान जगह पर पहुंच गए।  इस दौरान कार सुल्तानपुरी, अमन विहार, प्रेम नगर व कंझावला थाना इलाके से गुजरी। उन्हें लगा कि युवती कार से गिरी नहीं है, तो जानबूझकर दो बार यू-टर्न लिया।  दूसरे यू-टर्न में युवती कार से नीचे गिर गई। दोस्त मनोज मित्तल को घर छोड़ने किशन विहार जा रहे थे। वहीं पर स्कूटी को तेज टक्कर मारी गई थी। मृतका के साथ सहेली थी जो कि हादसे के बाद लड़की डर के मारे भाग गई थी। उसका बयान सीआरपीसी 164 के तहत दर्ज किया गया है। दुष्कर्म नहीं हुआ है ये बात पोस्टमार्टम में साफ़ हुआ है। पुलिस ने दावा किया कि अंजलि के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था।

किरण बेदी की प्रतिक्रया –
पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी ने कंझावाला कांड मामले में मंगलवार को कहा, मुझे लगता है कि पुलिस प्रतिक्रिया प्रणाली ध्वस्त हो गई है। पहले पुलिस कंट्रोल रूम वैन होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *