श्रद्धा के साथ ये करता था आफताब,डॉक्टर्स ने किए बड़े खुलासे 

नई दिल्ली : मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा के साथ इतनी मारपीट की है जिसे जानकार सभी  हैरान रह गए। आफताब उसे इतना मारता था कि श्रद्धा के मन में बहुत ज्यादा खौफ पैदा हो गया था। श्रद्धा को चोट लगती थी तो वह गिरने के कारण चोट लगने की बात कह देती थी। श्रद्धा ने मुंबई के तीन अस्पतालों में इलाज कराया था, लेकिन कभी भी डॉक्टर को मारपीट की बात नहीं बताई। यही कारण था कि इलाज के दौरान किसी भी अस्पताल ने श्रद्धा की एमएलसी नहीं बनाई। 
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने ये भी बताया कि एक टीम मुंबई भेजी गई थी। यहां जांच में पता लगा कि आफताब ने श्रद्धा के साथ वर्ष 2020 व 2021 में मारपीट की थी। इस दौरान उसके मुंह व शरीर पर कई जगह चोट लगी थीं। श्रद्धा ने उस समय मुंबई के तीन अस्पताल में इलाज कराया था। श्रद्धा ने अस्पताल में यही बताया था कि उसे गिरने से चोट लगी है। दिल्ली पुलिस ने इन तीन अस्पतालों के दो डॉक्टरों के बयान दर्ज किए है। श्रद्धा ने कभी मारपीट की बात नहीं कही, इस कारण उसकी एमएलसी नहीं बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *