बिगड़ते हालात को देखते हुए बांग्लादेश PM शेख हसीना ने छोड़ा देश,इस्तीफे की आशंका

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। यहां रविवार शाम छह बजे से कर्फ्यू लगा हुआ है। मीडिया ऋप्पोर्ट की मानें तो अब तक हिंसा में कम से कम 300 लोगों की जान जा चुकी है।

इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है और बिगड़ते हालात को देखते हुए यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वह हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, सूत्रों की माने तो पीएम हसीना अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं।  प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन को आधिकारिक आवास से दूर एक सुरक्षित आश्रय में ले जाया गया है। उसके थोड़ी देर बाद ही एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि पीएम हसीना भारत के लिए रवाना हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *