दिल्ली : शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को अच्छे वैश्विक सिग्नल के बाद खरीदारी हुई। दिन के कारोबार के समय प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई पर रहे। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 70,057 और निफ्टी ने 21,026 का ऑल टाइम बढ़ा हुआ देखा गया। आज मार्किट की क्लोजिंग समय में सेंसेक्स 102.93 अंकों की बढ़त के साथ 69,928.53 के स्तर पर जबकि निफ्टी 27.70 अंक की बढ़त के साथ 20,997.10 के स्तर पर बंद किया गया है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 303 अंकों की मजबूती के साथ 69,825 के स्तर पर पर बंद हुआ था।
बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 106 -निफ्टी 20900 से ऊप

