वैश्विक बाजार में अच्छी ख़बरों के बाद आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में फिर रिकॉर्ड हाई पर हैं। सेंसेक्स पहली बार 65 हजार के पार पहुंचा है। निफ्टी भी पहली बार 19300 से आगे है। बाजार हर तरफ से तेजी में हैं वहीँ मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स का योगदान सबसे ज्यादा है। अभी सेंसेक्स 424.20 (0.66%) अंकों की बढ़त पर और 65,142.76 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 116.55 (0.61%) अंक मजबूत होकर 19,305.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते कारोबारी दिन यानी 30 जुलाई को भी सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर समाप्त हुआ था। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 803 अंक चढ़कर 64,718 पर बंद हुआ था वहीं एनएसई निफ्टी 217 अंक उछलकर 19,189 था।निफ्टी मिडकैप 100 0.44% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 1.10% बढ़ गया।
हाई पर खुला बाजार,सेंसेक्स 65000 के पार

