नई दिल्ली : आज गुरूवार को भारतीय बाजार में कमजोर शुरुआत होने के बाद आज गुरूवार को अच्छी खबर आई। जिसके चलते शुरू तो बाजार लाल निशान पर हुआ था लेकिन आज पांचवें दिन बाजार हरे निशान में बंद हुआ है। आज गुरुवार को सेंसेक्स 284.42 अंक चढ़कर 55681.95 अंकों पर बंद किया गया है और साथ ही निफ्टी 84.40 अंक चढ़कर 16605.25 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में Tata Comm के शेयरों में 11% जबकि इंडसइंड बैंक के शेयरों में आठ प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। शेयर बाजार में फार्मा सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर गुरुवार को हरे निशान में कारोबार करते दिखे। पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, केपिटल गुड्स और ऊर्जा सेक्टर के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है।
क्या रहा आज बाज़ारों का हाल,सेंसेक्स-निफ्टी का जानिए स्थान

