आईआईटी बीएचयू के कैंपस में बीते बुधवार देर रात दोस्त के साथ टहलने बाहर आई बीटेक मैथमेटिकल इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ बेहद दर्दनाक वारदात हुई है। छात्रा रात में अपने दोस्त के साथ कैम्पस में सैर कर रही थी, तभी अचानक तेज बुलेट से आए उनमें तीन युवक थे, उन्होंने छात्रा को दबोचा और फिर किनारे ले जाकर मुंह दबाया और किस किया। छात्रा का आरोप है कि उन गुंडों ने उसके कपड़े निकालकर वीडियो भी बनाया है।
छात्रा चिल्लाई लेकिन तीनो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तकरीबन 15 मिनट तक उसे बंधक बनाया और थोड़ी देर बाद छात्रा वहां से भागी। वहां से बचकर निकली तो युवकों ने पीछा किया। घबराई छात्रा एक प्रोफेसर आवास में घुस गई। युवकों ने छात्रा का मोबाइल भी छीना बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रा कर्नाटक की। देर रात छात्रों से बात करने पहुंचे ईआईटी निदेशक प्रो पीके जैन को बंधक बना लिया गया। छात्रों का कहना था कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा, तब तक निदेशक को नहीं जाने देंगी। एसपी भेलूपुर प्रवीण सिंह ने परिसर में जाकर छात्रों से बात की, लेकिन छात्रा डायरेक्टर से बात करने की मांग पर अड़े हुए है। घटना के अनुसार आईआईटी के छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। की मांग की है।आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं । बीएचयू कैंपस और उसके सभी गेट पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाले जाएंगे।

