भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है। इस दौरान आईटी (IT) और बैंकिंग सेक्टर के शेयर कमजोर हुए हैं। मंगलवारको सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 497.73 अंक गिरकर 55268.49 अंकों पर बंद किया गया है।
सेंसेक्स में लगभग 0.89% की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी (NIFTY) भी 147.15 अंक लुढ़ककर 16,483.85 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी लगभग 0.88% तक नीचे फिसला।
मंगलवार के कारोबारी सेशन में बजाज फिनसर्व के शेयरो में छह प्रतिशत तक का उछाल देखा गया जबकि इंफोसिस के शेयर में तीन प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

