घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के बावजूद बिकवाली हुई है। बाजार में यह गिरावट एचएमपीवी के दो मामले निकलकर आने के बाद निवेशक नए वायरस की खबर के बाद चिंता में आए हैं और सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 1,151.41 (1.45%) अंकों की गिरावट के साथ 78,085.34 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 317.80 अंक गिरकर 23,686.95 पर पहुंच गया। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 85.2 अंक चढ़कर 24,089.95 के स्तर पर पहुंच गया। गिरावट की वजह विदेशी फंड निकासी और सतर्कता मानी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 85.2 अंक की बढ़त के साथ 24,089.95 अंक पर रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायद में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे।
एचएमपीवी की आहट से बाजार सहमा, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी बिकवाली

