नई दिल्ली : एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में गिरावट आई है. दुर्गा पूजा में यह लोगों की जेब पर बड़ी राहत मानी जा रही है. समीक्षा बैठक में तेल कंपनियों ने यह निर्णय लिया है कि 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कमी की जाएं. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत से कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी है. और उसमें कोई बदलाव नहीं है. इस फैसले के बाद देश के चार ऐसे महत्वपूर्ण शहर है जहां कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में घटौती हुई है।
तेल कंपनियों के इस फैसले से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई ऐसे महत्वपूर्ण शहर जहां वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत गिर गई है. देश के महानगरों के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम घट गए है. इस त्योहार के सीजन में यह कई लोगों के लिए उपहार की तरह साबित हो रहा है. इस फैसले से दिल्ली में सिलिंडर के दाम 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये और चेन्नई में 35.5 रुपये सस्ता हो जाएंगे।
अब दिल्ली में जिस 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1,885 रुपये थी वह अब 1,859.5 रुपये में मिलेगा। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1,844 रुपये की जगह 1,811.5 रुपये और चेन्नई में 2,045 रुपये के बजाय 2,009.5 रुपये होगी। कोलकाता में इसकी कीमत 1,959 रुपये होगी। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
त्यौहार के मौसम में जनता को राहत,एलपीजी गैस हुई सस्ती

