अतीक की पत्नी का बड़ा खुलासा, STF भी टाक में 

प्रयागराज : माफिया भाइयों की हत्या के बाद अब अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शाइस्ता अरबों रुपये का कारोबार हरियाणा तक फैलाई हुई है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद से फरार 50 हजार रुपये की इनामी लेडी डॉन रियल एस्टेट की बड़ी कारोबारी है। 
एसटीएफ को प्रयागराज से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम तक फैली उसकी कई कंपनियों का पता सामने आया है। अतीक के जेल जाने के बाद से वही काले कारोबार की कमान संभाली है। एसटीएफ जल्द इन कंपनियों के दफ्तर सील करते हुए जब्तीकरण कर सकती है। काली कमाई से पूर्वांचल भर में दर्जनों धनकुबेरों को खड़ा करने वाले माफिया अतीक के जेल जाने के बाद समूचा कारोबार शाइस्ता ही देख रही है।  गुरुग्राम से ही संचालित मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड का रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है, जिसकी मालकिन शाइस्ता है।एसटीएफ शाइस्ता की इन प्रॉपर्टी को जब्त करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *