देहरादून : देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने ऐसा काम किया कि सब हक्के बक्के रह गए। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गहने लेकर मायके भाग निकली। ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की। आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया और पति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला ने पहले से ही तीन शादी की हैं और तीनों जगह ब्लैकमेल किया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने कहा कि पंकज सिंह निवासी कारगी चौक ने तहरीर दी। पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता यादव पुत्री अशोक यादव निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी। जिसके बाद अंकिता 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। और झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई। पीड़ित ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने साथ रहने से मना कर दिया। ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख रुपये मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है।पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।