देहरादून : गौरतलब है कि बीते दिन मंगलवार को सीएम धामी पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे। जहां उन्होंने पीएम को बाबा नीम करोरी की प्रतिमा और प्रदेश का प्रसिद्ध फल “काफल” भी भेंट किया था। जो कि पीएम मोदी को बेहद पसंद । प्रधानमंत्री ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भेजे गए रसीले और दिव्य मौसमी फल ‘काफल’ मिले हैं। हमारी प्रकृति ने हमें ख़ूबसूरत उपहार दिए हैं। उत्तराखण्ड तो इस मामले में अमीर है। जहां औषधीय गुणों से युक्त कंद-मूल और फल-फूल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैँ। पीएम मोदी ने कहा कि काफल ऐसा ही एक फल है जिसके औषधीय गुणों का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मिलता है। काफल उत्तराखंड की संस्कृति में भी रचा बसा है। पीएम ने कहा कि जब तक पहाड़ी फलों का स्वाद ना लें, तो यात्रा अधूरी लगती है।पीएम ने कहा कि बाबा केदारनाथ -भगवान बदरी विशाल से उत्तराखंड के लोगों के कल्याण और राज्य की खुशियों की कामना करता हूँ।
प्रधानमंत्री मोदी को बेहद पसंद आया उत्तराखंडी फल,की तारीफ

