दिल्ली से नेपाल के काठमांडु जा रहे साइकिल सवार दो फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटक गए और बरेली के बहेड़ी में चुरैली डैम के करीब पहुंच गए। रास्ता भटकने पर वो पुलिस चौकी गए और पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। फ्रांसीसी नागरिकों की भाषा न समझने से पुलिसकर्मी उनकी समस्या नहीं समझ पाए। इस पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर उनकी बात करा दी। तब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा में सही रास्ते पर पहुंचाया।
Google Map ने फिर भटकाया : साइकिल सवार फ्रांसीसी नागरिक डैम के करीब पहुंचे
पुलिस के मुताबिक फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल सात जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे। उन्हें साइकिल से नेपाल के काठमांडु जाना था। वो दोनों अगले दिन ही दिल्ली से साइकिल लेकर चल दिए।दोनों साइकिल सवार पर्यटक गूगल मैप के सहारे रास्ता देखकर जा रहे थे। फ्रांसीसी नागरिकों को पीलीभीत होकर उत्तराखंड के टनकपुर के रास्ते काठमांडु जाना था, लेकिन वह रास्ता भटककर बहेड़ी के चुरेली डैम की ओर पहुंच गए। वहां बृहस्पतिवार रात 11 बजे करीब भटके तो स्थानीय लोग उन्हें पुलिस चौकी ले आए। अंग्रेजी में बात करके समस्या समझी और फिर पुलिस ने उन्हें सही दिशा का नक्शा बनाकर रास्ता समझाया और अपने क्षेत्र से निकलवा दिया।

