नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने अदाणी हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद विपक्ष के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है उन्होंने कहा कि कुछ भी छिपाने जैसा या डरने जैसा नहीं है। गृहमंत्री ने यह ‘प्रतिक्रिया’ कांग्रेस की तरफ से सरकार पर अदाणी समूह का फेवर करने के आरोप लगाने के बॉस सामने आई है, खबरों की माने तो सरकार या बीजेपी के पास ना कुछ छिपाने के लिए है ना डर है। अदाणी मसले पर कांग्रेस के हमलावर होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल शोर मचाना जानता है और कुछ नहीं। अगर उनके पास गड़बड़ी के सबूत हैं तो उन्हें कोर्ट जाए और करवाई करे।
जब अमित शाह से प्रश्न पूछ गया कि सरकार पर अडानी के साथ मित्रता का आरोप है तो उन्होंने कहा कि इस मामले में बीजेपी को कुछ छिपाने को नहीं है और ना ही डरने की जरूरत है। उन्होंने कहा इससे जुड़े एक मामले में देश के सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। ऐसे में देश के कैबिनेट का सदस्य होने के नाते मेरे लिए इस वक्त कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्य पर एक हजार साजिश कर लो कुछ नहीं होता है। वो करोड़ों सूर्य की भांति तेजस्वी बनकर बाहर आता है।
भाजपा सरकार का कांग्रेस को करारा जवाब,’सबूत हों तो कोर्ट जाएं’

