पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन

एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी मिलने के बाद आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बिहार की यह उनकी पहली यात्रा है। वह बुधवार को नालंदा में हैं।

 
यहां आज सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भी अच्छा लग रहा होगा यहां आने से। यह बहुत पौराणिक स्थान है और  राजगीर दुनिया के पांच धर्मों का संगम स्थल है। सिख धर्म के गुरु नानकदेव भी यहां आए थे। मुस्लिम धर्म के महान संत मखदूम साहब को राजगीर में ही ज्ञान प्राप्त हुआ। हिन्दू धर्म का मलमाल मेला का आयोजन हर तीसरे वर्ष किया जाता है। मान्यता है कि उस वक्त 33 करोड़ देवी-देवता यहीं रहते हैं। यहां गर्म पानी का कुंड है। लाखों लोग यहां नहाने आते हैं। मैं तो बचपन से यहां आता रहा हूं। पीएम मोदी से उन्होंने कहा कि आप आ गए हैं तो बहुत अच्छा हुआ। आपको बहुत अच्छा लगेगा। करोड़ों वर्ष पुराने पहाड़ और जंगल है। इनमें जड़ी-बूटियों का भंडर है। ईको टूरिज्म का विकास किया गया है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन कर दिया है। यह विवि 455 एकड़ में फैला हुआ है। नालंदा विश्वविद्यालय के प्रारूप को डिजाइन किया है।  चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *