सपा वरिष्ठ नेता अहमद हसन का निधन,लखनऊ के लोहिया अस्पताल में ली आखिरी सांस

लखनऊ : जहां चुनावी माहौल में सभी पार्टियां अपने जीत का दावा ठोंक रही हैं वहीँ इसी बीच एक दुखद खबर प्राप्त हुई है कि समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन का आज  डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया है । खबर है कि यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल और पूर्व मंत्री अहमद हसन की स्वास्थ्य काफी लम्बे समय से ठेके नहीं चल रही थी। जिसकी वजह से उनका इलाज लोहिया संस्थान के क्रिटिकल केयर यूनिट में किया जा रहा था। बीते पांच दिन पहले उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत होने की जानकारी दी थी। 

इतना ही नहीं बल्कि अहमद हसन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीब थे। विधान परिषद में वह नेता प्रतिपक्ष थे। 88 वर्ष की आयु में आज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हुआ। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए मेरी संवेदना हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *