आज इंदौर में “बायो सीएनजी प्लांट” का शुभारंभ करेंगें पीएम मोदी,शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली उपस्थित  

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर में बने एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण करने वाले हैं। इस भव्य लोकार्पण में आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह इस कार्यक्रम से नदारद हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। लेकिन अब इतने बड़े और भव्य वर्चुअल लोकार्पण में आखिर मंत्री स्वास्थ्य कारण का हवाला देकर कार्यक्रम से अनुपस्थित क्यों हैं?

आपको बतादें कि आज शनिवार एमपी के इंदौर में गोबर धन के लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नाम ही नहीं है जिसकी वजह से भाजपा सरकार में भी गुटबाजी को लेकर चर्चा तेज़ हुई है। बीती रात मंत्री के स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के ट्वीट ने इसको और हवा दी है। लेकिन मामलें पर अभी तक कुछ खुलकर सामने नहीं आया है। 

लोकार्पण आमंत्रण पत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद शंकर लालवानी और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *