अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अयोध्या में है और उन्होंने अयोध्या में रोड शो करने के बाद अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की एक दलित बस्ती पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जंक्शन से उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग के माध्यम से अयोध्या के राजघाट मोहल्ले में स्थित एक दलित के घर आ पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी कंधरपुर इलाके में स्थित धनीराम माझी के घर आए। उससे मुलाकात की और मोदी ने उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अब तक के निर्माण में 1463 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। सीतामढ़ी से आई महिलाओं, रक्सौल से आए श्रद्धालु से मिले। उनसे संवाद भी किया।

