पंजाब की कमान चन्नी के हाथ जाते ही कांग्रेस में घमासान और बढ़ गया है जिसके चलते जहाँ दो दिन पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से इस्तीफ़ा दिया वहीँ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कैप्टन कल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। जिसके बाद राजनीतिक तरह तरह के कयास लग्न शुरू हो गया है। मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलने पहुंचे हैं। अमरिंदर सिंह ने डोवाल से यह मुलाकात ऐसे समय में की है जब पंजाब में राजनीतिक संकट है। पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की कलह दिल्ली जा पहुंची हैं।
बताया जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और अजित डोभाल की यह मुलाकात बेहद अहम है, क्योंकि पूर्व सीएम ने हाल में ही नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा था कि सिद्धु की इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर बाजवा से गहरी दोस्ती है और अगर उन्हें पंजाब में किसी भी बड़े पद पर रखा जाता है तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है।
पहले अमित शाह और आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से कैप्टन की हुई मुलाक़ात

