आज देहरादून में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता,आपसी विवाद आया सामने

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा कार्यकर्ताओं के एक जुट में विवाद सामने आया है। जिसके चलते आज मालदेवता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से पहले भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त वाद विवाद हुआ है। यूं कि मालदेवता में डिग्री कॉलेज के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पहुंचे थे। जहाँ पहले विधायक उमेश शर्मा काऊ की भाजपा कार्यकर्ताओं से बहसबाजी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक ने कुछ कार्यकर्ताओं को औकात में रहने की बात तक कह डाली। यह सारा वाकया उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के समक्ष हुआ।  विधायक काऊ ने कार्यक्रम को छोड़कर जानें की भी बात कही। इसके अलावा भाजपा विधायक ने जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह और उनके साथ मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं को कहा कि उन्हें यहां किसने बुलाया है।विधायक मानते ही नहीं तो कार्यक्रम में आने की क्या जरूरत है। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने वीर सिंह रावत और उनके समर्थकों पर क्षेत्र में लगे उनके पोस्टर बैनर फाड़ने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *