लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 में मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि मैनपुरी से डिंपल यादव ही सपा की प्रत्याशी बनाई गयीं हैं। मंगलवार को सपा ने 16 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मैनपुरी लोकसभा सीट भी शामिल हैं। मैनपुरी सीट से प्रत्याशी का ऐलान हुआ है। सपा ने जहां तैयारी तेज की है।
भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। 1996 के बाद से लेकर आज तक मैनपुरी लोकसभा सीट सपा की नीव है। मुलायम सिंह यादव ने यहीं से 1996 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा और 2019 में अंतिम चुनाव भी यहीं से लड़ा था। अक्तूबर 2022 में उनके निधन के बाद ये सीट खली हुई थी। उप चुनाव में सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा था। आज तक यहां कभी भी भाजपा जीत हासिल नहीं कर सकी।