चुनावों से पूर्व समाजवादी पार्टी की बढ़ी चिंता,भाजपा में शामिल हुए चार एमएलसी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब ही हैं,जिसके चलते अभी तक राजनैतिक पार्टियों में दाल बदलने का सिलसिला जारी है। आज इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओ ने भाजपा का दामन थामा है। जिनमें सपा के चार एमएलसी हैं, जिन्होंने भाजपा का हाथ पकड़ा है। आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बतादें कि भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में यूपी चुनाव से पहले बड़ी सेंध लगा दी है।

समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी आज (बुधवार) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बलिया के एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते रविशंकर ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। वह पहले सपा में थे। पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा में हुए है शामिल। आज सुबह इस कार्यक्रम में  निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए।

अभी तक सभी समाजवादी पार्टी के सदस्य थे। जानकारी की मानें तो, समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का अहम् किरदार रहा है। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मौके पर कहा कि कई दशकों से सपा के वफादारी सिपाही, उसे ताकतवर बनाने वाले लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और सपा का सफाया होगा। रविशंकर के आने से बलिया और आसपास के क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। सीपी चंद ने भाजपा में वापसी की है। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड में भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *