जहां अभी हाल ही में शाहरुख खान की ‘पठान’ फिल्म रिलीज डेट खोली गई वहीँ अब सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की डेट का भी एलान हो गया है। और बीते दिन गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने वीडियो जारी कर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट घोषित की गई है।वहीँ आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 यानी अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अंत में कटरीना कैफ सलमान खान से पूछती हैं, ‘क्या आप रेडी हो’ तक भाईजान कहते हैं, ‘टाइगर हमेशा रेडी होता है’। टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान लिखते हैं, “हम सब अपना अपना ख्याल रखें.. 2023 ईद पर टाइगर 3… आइए सब वहां रहें ..हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। 21 अप्रैल 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर यशराज फिल्म्स के साथ टाइगर 3 का लुत्फ़ उठा सकेंगें।
ईद पर सिनेमा घरों में आएगी सल्लू भाई की टाइगर 3

