पदयात्रा में आतंकी हमले की आशंका, कड़े सुरक्षा के निर्देश

जयपुर : प्रदेश में अपनी ही कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर जन संघर्ष पदयात्रा निकाली जा रही है। सचिन पायलट को आतंकी हमले का ख़तरा बताया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के डीजीपी को एक गोपनीय पत्र भेजकर कड़े सुरक्षा की व्यवस्था की है। सूत्रों की मानें तो, सीआरपीएफ की एक बटालियन के काफी सारे जवान पायलट की सुरक्षा के लिए यात्रा में भेजे गए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आज 11 मई से 15 मई तक होने वाली जन संघर्ष पदयात्रा को सीआरपीएफ़ का सुरक्षा कवर मिलेगा।

बड़ी संख्या में वर्दी में और सादे वस्त्रों में जवान तैनात किए गए हैं। जो सचिन पायलट के साथ-साथ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 11 मई से 15 मई तक का सचिन पायलट का पूरा शेड्यूल डीजीपी राजस्थान और डीजीपी आरपीएफ को भेजा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक़,सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं। डीजीपी आरपीएफ को भी पायलट की रेल यात्रा की सुरक्षा को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *