सीएम धामी के सामने जवानों ने मचाया हंगामा, जांच बैठी

देहरादून : प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी के समक्ष ही पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस हरकत पर अब शासन गंभीर रूख पर है। मामले में विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ने जांच बैठा दी है और इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसकी रिपोर्ट सात दिन में मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इसपर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा, प्रदेश सरकार की तरफ से तीन सौ दिन रोजगार देने का एलान किए दो साल हो चुके हैं, लेकिन आधे जवान घर पर बैठे हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन डयूटी के बावजूद जवानों को अनुपस्थित दिखाकर वेतन कट रहा है। खबर है कि कोविड के दौरान डयूटी करने वाले कई जवानों की विभाग ने सेवाएं समाप्त हुई थी। मांगों पर जल्द अमल न हुआ तो जवान निदेशालय में धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *