अररिया : बिहार के अररिया के रानीगंज में दिनदहाड़े दैनिक अखबार के पत्रकार की हत्या की गई है पत्रकार दैनिक अखबार के विमल यादव (36) वर्षीय थे। अपराधियों ने घर के दरवाजे पर चढ़कर मेन गेट खुलवाकर गोली मारी है।पत्रकार गेट पर आए वैसे ही सीने में गोली दाग दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में दहशत छा गई।
जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की पहचान इधर, सदर अस्पताल में पत्रकार, स्थानीय लोग और परिजनों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया है कि सुपौल जेल में बंद रूपेश ने ही हत्या करवाई है जेल में ही रची है। जेल से ही उसने सुपारी दी थी।
आपको बतादें कि बीते अप्रैल 2019 में मृतक पत्रकार विमल यादव के छोटे भाई गब्बू यादव की हत्या हुई थी। उस वक्त गब्बू यादव बेलसरा पंचायत के सरपंच थे। विमल अपने भाई की हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। केस का स्पीडी ट्रायल जारी था। परिजनों का कहना है कि जिसने गब्बू यादव की हत्या करवाई, उसने ही विमल की हत्या की सुपारी दी है। गवाही के बाद आरोपी को डर था कि उसे उम्रकैद की सजा न हो जाए इसलिए उसने ऐसा करवाया है। विमल यादव को अक्सर गवाह होने की वजह से ह्त्या का डर बना रहता था ऐसा परिवार ने खुद बताया है। छापेमारी चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

