आपको बतादें कि रामचरितमानस विवाद को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है इसी बीच समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके निष्कासन को लेकर पार्टी ने कोई वजह नहीं बताई है और उनके निष्कासन को पार्टी लाइन से हटकर रामचरित मानस के सम्मान में यात्रा निकालने की घोषणा से जुड़ाव बताया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले रामचरित मानस की पंक्तियों को नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने टिप्पणी की थी जिसका विरोद्ध रोली तिवारी ने विरोध किया था। इसी के चलते रोली ने रामचरित मानस सम्मान यात्रा निकालने का एलान कर दिया था। और बीते दिन गुरूवार को उन्हें पार्टी से बाहर के दिया गया। रोली ने निष्कासन पर कहा कि ‘जो राम चाहेंगे अब वही होगा। जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी ने पूर्व में ही धार्मिक बयानबाजी को प्रतिबंधित किया था।
सपा नेता को पार्टी से किया गया निष्काषित,जानिए वजह !

