मुंबई : रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सर्कस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीस नजर आएंगे। आज इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। रोहित शेट्टी की ये फिल्म दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।रोहित शेट्टी ने फिल्म सर्कस का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर में रणवीर डबल रोल में दिख रहे है। उन्होंने लिखा, अपने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने का समय आ गया है।
एक बार फिर. गोलमाल 16 साल पहले रिलीज़ हुई थी और आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया, उसने मुझे वह बना दिया जो मैं आज हूं! ‘सर्कस’ आपके और आपके परिवार के लिए क्रिसमस का तोहफा है! क्योंकि इस ‘सर्कस’ में बहुत सारा गोलमाल है।
फिल्म सर्कस का पोस्टर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। जैकलीन फर्नांडीस ने कमेंट में आंखों में दिल वाला इमोजी बनाया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, अब आएगा ना मजा , इंतजार नहीं हो रहा।

