आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो गई है। टीम इंडिया ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है। आज विराट कोहली की खराब फॉर्म पर सवाल पत्रकारों से किये जानें पर रोहित मीडिया पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा- अगर आप लोग शांत रहेंगे, तो सब कुछ ठीक होगा। विराट पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। विंडीज के खिलाफ तीन मैचों में वह 8, 18 और 0 का स्कोर बना पाए थे। रोहित ने मीडिया से कहा- आप लोग उन्हें कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए, वह ठीक हो जाएंगे। विराट एक दशक से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। जब कोई इतने लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा होता है, तो उन्हें दबाव झेलना आ जाता है। बाकी सब मीडिया पर निर्भर करता है।सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो विश्व कप खेलेंगे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमने के लिए कुछ वक्त भी देना चाहते हैं। कई खिलाड़ी चोटिल हैं। हम नहीं जानते कौन-कौन विश्व कप तक फिट हो पाएगा।किस खिलाड़ी में टीम इंडिया के लिए खेलने की क्षमता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा।

