गौरतलब है की नए संसद भवन के उद्घाटन का समय करीब है जिस पर अब राजनीति होना शुरू हो गई है। कई राजनीतिक दलों ने 28 मई को होने वाले समारोह में नहीं आना चाहते सीधे आयोजन का बहिष्कार कर रहे हैं। इसमें राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नाम भी शामिल है।
बयान होगा जल्द जारी –
सूत्रों के अनुसार, समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। खबर हैं कि जल्द ही सदन के सभी नेता एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। कार्यक्रम के संयुक्त बहिष्कार का ऐलान हो सकता है। कई पार्टियां पहले ही कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कह चुकी हैं।
लगा आरोप-
नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया है , नेताओं का कहना है कि भवन का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू के हाथों न कराकर पीएम मोदी से कराना राष्ट्रपति का अपमान है। जिसकी वजह से राजनीतिक दल समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं। किस-किस पार्टी और उनके नेता समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं।
1-आम आदमी पार्टी ने भी समारोह में नहीं जाने का एलान किया।
2-तृणमूल कांग्रेस ने भी नहीं आने का एलान किया है।
3-द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी।
4-राजद भी समारोह का बहिष्कार करेगा।

