अब फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीँ सबसे ख़राब स्थिति केरल और महाराष्ट्र में बनती जा रही है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने अब चिंता बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में कोरोना के मामलों में भारी उफान आया है। देश में पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। इसके साथ ही 496 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 32, 988 मरीजों को अस्पताल से ठीक करके घर भेजा गया है। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ रहे मामलों में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। देश में 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है। केरल में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, और 162 लोगों ने दम तोड़ा है। मुंबई महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, 159 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना सक्रिय की संख्या तीन लाख 44 हजार के पार पहुंच गई है। कोरोना की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका विशेषज्ञ जाता रहे हैं। जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है।
जानिए कोरोना की वर्तमान स्थिति –आपको बतादें कि बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलें 44,658 हैं। दूसरी तरफ कुल ठीक हुए संक्रमित करीब 32,988 हैं। बीते 24 घंटे में कुल मौतें 496 हैं। अगर बात करें कोरोना संक्रमण के बचाव में चल रहे टीकाकरण की संख्या पर तो 79.48 लाख हो चूका है।
केरल- 31,645
महाराष्ट्र- 5,131
आंध्र प्रदेश- 1,622
तमिलनाडु- 1,604
कर्नाटक- 1,224
देश में आज निकलें कोरोना के 44 हजार नए मामले, केरल-महाराष्ट्र में स्थिति भयावह

