रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने की अखिलेश यादव से मुलाक़ात, थाम सकते है सपा का दामन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण का मतदानआज ज़ारी है। इसी बीच ख़बर मिली है कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की है। अखिलेश यादव से ट्वीट कर यह जानकारी दी कि श्री मयंक जोशी से आज एक शिष्टाचार भेंट हुई और इसके साथ ही अखिलेश ने फोटो भी शेयर की।मयंक जोशी और अखिलेश यादव की फ़ोटो सामने आने के बाद मयंक जोशी के समाज़वादी पार्टी में शामिल होने के क़यास लगाए जा रहे है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि मयंक इस बार भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला और तभी से वह भाजपा से कुछ नाराज़ चल रहे थे।

भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं,वहीं रीता बहुगुणा जोशी ने बेटे के लिए भाजपा आलाकमान से विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था। पार्टी हाईकमान ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं की थी। इसी बीच यूपी चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव के ट्वीट में जिक्र है कि मयंक जोशी से शिष्टाचार मुलाकात हुई है. वहीं, राजनैतिक गलियारों में दोनों की मुलाकात को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।