90 फीसदी मस्जिदों में नहीं हुई लाउडस्पीकर से अजान, मनसे के 250 कार्यकर्ता गिरफ्तार 

मुंबई : आज सुबह बुधवार को मस्जिद के पास नमाज के वक्त लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाए जानें को लेकर अब बवाल अधिक होता दिख रहा है जिसके चलते मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आज एक प्रेसवार्ता की है। क्यूंकिइस विवाद पर आज कई गिरफ्तारियां हुईं है। उन्होंने कहा है कि , कई जगह पर मनसे कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें हिरासत में लिया गया है। मेरे पर सुबह से कई जगह से फोन आए हैं। मनसे प्रमुख ने ये भी कहा, जो लोग कानून का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें कुछ नहीं कहा जा रहा है। जो कानून का पालन करवाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। 
कईयों का किया आभार
आज इस प्रेसवार्ता में में माणसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, मेरी बात को कई लोगों ने समझा है। कई मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान नहीं हुई है। जिन मस्जिदों ने मेरी बात को समझा है उनके प्रति आभार। उन्होंने बताया कि, महाराष्ट्र में करीब 90 प्रतिशत मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान नहीं हुई है। उन्होंने फिर कहा जो लोग हमारी बात नहीं मानेंगे, वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा, यह धार्मिक मुद्दा नहीं है एक सामाजिक मुद्दा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *