मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में फैशन स्पलैश 2023 में अनोखा दृश्य देखने को मिला जिस पर बवाल मचा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन बुर्के में रैंप पर छात्राओं से कराए गए कैटवॉक पर जमीयत उलमा ने नाराजगी प्रकट की है। संगठन का कहना है कि यह बेहद निंदनीय है। बच्चों को शिक्षा के बजाय गलत चीजों में उलझाया जा रहा है। बुर्का किसी फैशन शो का हिस्सा नहीं किया जा सकता। इस तरह के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। रविवार देर रात तक कार्यक्रम हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी और टीवी कलाकार राधिका गौतम ने छात्राओं का कैटवॉक और उनके बनाए परिधानों का डिस्प्ले हुआ है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर फैशन डिजाइनिंग की 13 छात्राओं ने रैंप पर बुर्के में कैटवॉक किया था। सोमवार को जमीयत उलमा के जिला कन्वीनर मौलाना मुकर्रम काजमी ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

