केशव प्रसाद मौर्य ने भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज, कल होगी भाजपा रैली  

वाराणसी: आज गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी पहुँच रहे हैं। जिनकी आगवानी में भाजपा के कई दिग्गज नेता वहां मौजूद हैं। इसी कड़ी में वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर हमला करते हुए राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की जगह भारत समझो यात्रा निकालनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तो पहले से जुड़ा है। राहुल गांधी को ये बात समझनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की एक टिप्पणी पर भी  उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि उन्होंने आज तक कभी किसी को पप्पू नहीं कहा। जिन्होंने कहा है उनसे जरूर इस बारे में पूछना चाहिए। अखिलेश यादव के तेलंगाना दौरे और हालिया बयानबाजी पर भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसका जवाब दिया।  हम यहां आज राष्ट्रिय अध्यक्ष के स्वागत में आए हैं और काशीबाबा के दर्शन करके यूपी की 80 और 2024 देश में 400 से ज्यादा सीटों पर जीत मिले इसकी प्रार्थना करेंगे। कल शुक्रवार को गाजीपुर में रैली करेंगे जेपी नड्डा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *