राजोरी मुठभेड़ में 19 जवान शहीद, बेटी बोली पापा को वापस करदो !

राजोरी में आतंकवादियों की करतूत जारी है जिले की कोटरंका सब डिवीजन के केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। पांच जवान शहीद भी हुए है। दरअसल आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुबह से ही मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दहशतगर्दों की ओर से बिछाई गई आईईडी विस्फोट में मेजर समेत छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह ही दो जवान शहीद  हुए हैं। तीन ने उधमपुर कमान अस्पताल में उपचार के दौरान सांसे छोड़ी। आतंकी संगठन पीपुल्स अगेनस्ट फासिस्ट फ्रंट ने घटना की जिम्मेदारी ली है। 

राजोरी के कंडी क्षेत्र में बीते दिन शुक्रवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में ज्यौड़ियां के गांव चक किरपाल पुर निवासी नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह चिब शहीद हुए जिसके बाद उनके गांव में मातम पसरा। शहीद नीलम सिंह सेना की नौ पैरा कमांडो में तैनात था। हमले में उत्तराखंड के रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह, ग्राम कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण निवासी भी शहीद हुए हैं। नीलम सिंह की पत्नी और बेटी की चीखे सुन सभी का कलेजा बाहर को आ गया, रो रोकर  कह रही थी कि पिछली बार पापा आए थे तो लिंटर डालने की बात कर रहे थे। बिलखती मासूम बच्ची व पत्नी बिंदु के चित्कार से हर किसी की आंख नम थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *