आज दून में शौर्य स्थल का लोकार्पण करने पहुंचे रक्षा मंत्री,शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

देहरादून : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचे हैं जहां उन्होंने आज शनिवार को शौर्य स्थल का लोकार्पण किया और बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड वार मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से तैयार इस शौर्य स्थल पर प्रदेश के सभी बलिदानी सैनिकों के नाम लिखा गया है।

बीते दिसंबर माह में उत्तराखंड वार मेमोरियल ट्रस्ट ने शौर्य स्थल को सेना को हस्तांतरित कर दिया है। आज लोकार्पण के बाद रक्षा मंत्री अब शहीद जसवंत सिंह मैदान में वेटरन रैली में हिस्सा लिया है जिसके बाद वह पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को संबोधित किया और वे सोल ऑफ स्टील अभियान का श्री गणेश किया।

आज राजनाथ सिंह के साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान भी देहरादून पहुंचे। सीडीएस बनने के बाद जनरल चौहान का यह पहला दून विज़िट है। इससे पहले  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला कैंट विधायक सविता कपूर जिलाधिकारी सोनिका एसएसपी दिलीप कुमार आदि ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *