राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर हुई हार के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा देने के कयास लगाईं जा रही थी। किरोड़ीलाल मीणा ने खुद इसका खुलासा किया है। किरोड़ी लाल ने कहा कि सभी सरकारी सुविधाओं से दूरी बना ली है। मैंने पहले ही जनता के बीच ऐलान कर दिया था। टोंक में सीएम भजनलाल शर्मा की मौजदगी में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि अगर कोई 5 वर्ष में सुखबीर जौनापुरिया को पराजित करने वाले हरीश मीणा के मोबाइल नंबर और ठिकाना भी कोई बता दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। किरोडीलाल मीणा भजनलाल सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग और श्रम नियोजन जैसे बड़े विभाग संभाल रहे थे।
मंत्री पद से किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा

